Type Here to Get Search Results !

➨ 42000 सिपाही व 5000 दरोगा भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी


➨ 42000 सिपाही व 5000 दरोगा भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी

अगर आप पुलिस में नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। 42 हजार सिपाही 5 हजार दरोगा की भर्ती के लिए बहुत जल्द प्रस्ताव उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (uppbpb.gov.in) को भेजा जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। सनद रहे कि उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया से परीक्षा की अनिवार्यता को खत्म कर दिया था। नियमावली में बदलाव के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड एक हफ्ते में विज्ञप्ति निकालकर आवेदन मांगने का प्रयास करेगा।
उत्तर प्रदेश में 42 हजार सिपाहियों की भर्ती होनी है। इन 42 हजार सिपाहियों में 37 हजार पद सिविल पुलिस के और 7 हजार पद पीएसी के होंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि सरकार जल्द ही 47 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगी, जिनमें 42 हजार सिपाही और 5 हजार दारोगा के पद शामिल होंगे।


शीध्र जारी होगा विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 42 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए संभवत: दिसंबर अंत में विज्ञापन जारी करेगा। सिपाही भर्ती परीक्षा नवीनतम तकनीक से कराई जाएगी।

पूरी जानकारी यहां मिलेगी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट (http://uppbpb.gov.in) पर जाकर पूरी डिटेल देखें। इसके अलावा आप 0522-2236172 नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं।

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. I read it is very helpful and also useful. If you need more questions related to General Knowledge, you can visit this gkexams site.
    www.gkexams.com

    ReplyDelete

यह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कृप्या अपनी राय हमें Comments या Messages के माध्यम से जरूर दें।
धन्यवाद ।।

Top Post Ad

Below Post Ad