Type Here to Get Search Results !

BPSC 63वीं प्रारंभिक संयुक्त परीक्षा 2018 का हल प्रश्न पत्र


BPSC 2018: 63वीं प्री परीक्षा का हल प्रश्न पत्र

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 63वीं प्रारंभिक संयुक्त परीक्षा 1 जुलाई 2018 को आयोजित की थी। जिसमें कुल 150 Questions पूछे गये थे। इन सभी प्रश्नों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं (National and International Current events), सामान्य विज्ञान (General Science), भारत का इतिहास और बिहार के इतिहास, बिहार के सामान्य भूगोल, भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Movement) और सामान्य मानसिक क्षमता (General Mental Ability) सहित गणित के सवाल पूछे गए थे। जिन सभी प्रश्नों को आपकी सुविधा के लिए एक लाइन के रूप में दिया जा रहा हूं। ताकि यही प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी काम आ सकें। BPSC 63rd Pre Solved Questions Paper with Answer Hindi PDF Download.


BPSC 63वीं प्रारंभिक संयुक्त परीक्षा के प्रश्न का हल –

76.भारतीय वन अनुसंधान और शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) ने वन आधारित समुदायों का समर्थन करने के लिए टीआईएफसी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। आईसीएफआरई का मुख्यालय कहां स्थित है? – देहरादून

77.किस टीम ने गंगा नदी बेसिन में भू-जल आर्सेनिक अनुसंधान पर परियोजना के लिए न्यूटन-भाभा फण्ड जीता है? – भारत-यूके संयुक्त टीम

78.बाढ़ सुपर थर्मल पावर स्टेशन (बीएसटीपीएस) किस राज्य में स्थित है? – बिहार 

79.अन्तर्राष्ट्रीय और गठबन्धन (आईएसए) ने हाल ही में एशिया और प्रशान्त क्षेत्र में सौर ऊर्जा परिनियोजन को बढ़ावा देने के लिए किस अन्तर्राष्ट्रीय संगठन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? – एशियाई विकास बैंक 

80.भारत ने किन देशों के साथ असैनिक परमाणु सहयोग के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं? – रूस और बांग्लादेश 

81.सिन्धु घाटी सभ्यता की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता क्या है? – पक्की ईंट से बनी इमारत 

82.मेगस्थनीज किसका दूत था? – सेल्यूकस का 

83.कौटिल्य की पुस्तक अर्थशास्त्र किस विषय पर आधारित है? – शासनकला के सिद्धान्त और अभ्यास

84.त्रिपिटक किसकी धार्मिक पुस्तक है? – बौद्ध 

85.राज के प्रति वफादारी, शान्ति एवं अहिंसा, बड़ों का सम्मान और धार्मिक सहनशीलता इनमें से अशोक के 'धम्म' का मूल सन्देश क्या है? – इनमें से कोई नहीं

86.मौर्य समाज का सात वर्गों में विभाजन का विशेष रूप से उल्लेख किसमें किया गया है? – मेगस्थनीज की पुस्तक इण्डिका में 

87.प्रसिद्ध चीनी यात्री फाह्यान ने किसके शासनकाल में भारत की यात्रा की? – चन्द्रगुप्त II 

88.चोल काल किसके लिए प्रसिद्ध था? – ग्राम पंचायत 

89.दक्षिण भारत के मन्दिरों के आकर्षक द्वार क्या कहलाते हैं? – गोपुरम

90.विजयनगर साम्राज्य का अवशेष कहां मिलता है? – हम्पी 

91.वह प्रथम मुस्लिम शासक कौन था, जिसने शासन के सिद्धान्त को राजाओं के ईश्वरीय अधिकार सिद्धान्त के समान प्रतिपादित किया था? – बलबन 

92.भारत में कागज का प्रयोग कब से प्रारम्भ हुआ? – 12वीं शताब्दी

93.यूरोपीय चित्रकारी का प्रवेश किसके दरबार में हुआ? – अकबर 

94.भारत में किसके शासनकाल में इंग्लिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी का गठन हुआ? – अकबर 

95.सिन्ध, ग्वालियर, अवध और सतारा इनमें से किस देशी रियासत को अंग्रेजों ने अपने क्षेत्र में नहीं मिलाया था? – ग्वालियर 

96.नमक कानून को निरस्त करना, सरकार की सत्ता की कटौती, आम लोगों के लिए आर्थिक राहत और भारत के लिए 'पूर्ण स्वराज' इनमें से गांधीजी के नमक सत्याग्रह का एकमात्र उद्देश्य क्या था? – इनमें से कोई नहीं 

97.वर्ष 1921 का मोपला विद्रोह कहां हुआ था? – केरल 

98.भारत में स्वदेशी आन्दोलन किस दौरान हुआ था? – बंगाल विभाजन के विरुद्ध आन्दोलन 

99.बिहार प्रोविन्शियल किसान सभा का गठन कब हुआ? – वर्ष 1929

100.          किस अधिनियम के तहत बिहार एक अलग राज्य बना? – भारत सरकार अधिनियम, 1935

101.          किस कमेटी/आयोग ने न्याय पंचायत बनाने की सिफारिश की थी? – अशोक मेहता कमेटी 

102.          सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छता, जनोपयोगी सेवा और सार्वजनिक अनुशासन का रख-रखाव इनमें से कौन-सा कार्य स्थानीय स्वशासन के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता? – सार्वजनिक अनुशासन का रख-रखाव

103.          पंचायती राज प्रणाली किस सूची में है? – राज्य सूची 

104.          किस राज्य/किन राज्यों ने पंचायती राज संस्थाओं में स्त्रियों के 50% आरक्षण को वैध किया है? – बिहार, उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश 

105.          धन विधेयक पेश कहां पेश किया जा सकता है? – केवल लोकसभा में 

106.          भारतीय संविधान की प्रकृति क्या है? – प्रकृति में संघीय, किन्तु भावना में एकात्मक 

107.          भारतीय सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति 

108.          राज्यसभा का पदेन अध्यक्ष कौन होता है? – उप-राष्ट्रपति 

109.           भारत का प्रधानमन्त्री किसके प्रति जवाबदेह है? – लोकसभा 

110.          संसद सदस्य बनने हेतु न्यूनतम आयु क्या है? – 25 वर्ष 

111.           सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु क्या है? – 65 वर्ष 

112.          केन्द्र सरकार में उच्चतम नागरिक सेवा अधिकारी कौन हैं? – मन्त्रिमण्डल सचिव 

113.          भारत में राष्ट्रीय आय की गणना में एक समस्या कौन-सी है? – असंगठित क्षेत्र 

114.          भारत में कृषि पुनर्वित प्रदान करने के लिए शिखर स्तर के बैंक का नाम क्या है? – कृषि तथा ग्रामीण विकास राष्ट्रीय बैंक 

115.          14वें वित्त आयोग के अनुसार, विभाजनयोग्य शुद्ध केन्द्रीय राजस्व कर में राज्यों का प्रतिशत भाग कितना है? – 42%

116.          भारत में किस क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश इक्विटी प्रवाह उच्चतम है? – सेवा क्षेत्र 

117.           भारतीय रिजर्व बैंक का वर्तमान गर्वनर कौन है? – ​उर्जित पटेल 

118.          भारत में सीमान्त कृषि भूमि जोत का आकार क्या है? – 1 हेक्टेयर से कम

119.          आयात शुल्क में कमी, आयात लाइसेन्सिंग का उन्मूलन, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का उन्मुक्त प्रवाह और सार्वजनिक क्षेत्र की इक्विटी का विनिवेश इनमें से कौन वैश्वीकरण में सम्मिलित नहीं है? – सार्वजनिक क्षेत्र की इक्विटी का विनिवेश 

120.           भारत में अर्थशोधन निवारण अधिनियम कब से लागू हुआ? – वर्ष 2005 

121.          शब्द संक्षेप TRIMS से क्या बनता है? – व्यापार सम्बन्धित निवेश उपाय 

122.          नीति आयोग अस्तित्व में कब आया? – 1 जनवरी, 2015

123.          'गुल्लक बच्चा बैंक' कहां है? – पटना

124.          भारत सरकार ने अखिल भारतीय थोक कीमत सूचकांक के लिए वर्ष 2004-05 से बदलकर किस वर्ष को बनाया है? – 2011-12

125.          भारतीय जनगणना, 2011 के अनुसार पुरुषों एवं स्त्रियों दोनों में प्रतिशत साक्षरता किस राज्य की न्यूनतम है? – बिहार

126.          बिहार में कृषि भूमिक की जोतों का औसतन आकार दूसरे राज्यों की तुलना में क्या है? – न्यूनतम से द्वितीय

127.           भारत के किस राज्य की वर्तमान मूल्यों पर नवीनतम प्रतिव्यक्ति आय न्यूनतम है? – बिहार

128.          बिहार में नवीनतम वार्षिक प्रति व्यक्ति बिजली का उपभोग क्या है? – न्यूनतम 

129.          भारत के किस राज्य में कपास का औसतन उत्पादन सर्वाधिक है? – आन्ध्र प्रदेश 

130.           बिहार में प्रति एक लाख जनसंख्या पर सड़क की लम्बाई क्या है? – न्यूनतम से द्वितीय 

131.          2 मिलियन, 3 मिलियन, मिलियन और 5 मिलियन इनमें से 10000 . पू. में विश्व की जनसंख्या कितनी थी? – इनमें से कोई नहीं

132.          कोकोस प्लेट किनके मध्य पाई जाती है? – मध्य अमेरिका तथा प्रशान्त प्लेट 

133.          संयुक्त राज्य अमेरिका का 'रस्ट बाउल' किस प्रदेश से सम्बन्धित है? – पिट्सबर्ग प्रदेश 

134.          मूल आवश्यकता उपागम, सक्षमता उपागम, आय उपागम और कल्याण उपागम इनमें से कौन-सा उपागम प्रो. अमर्त्य सेन से सम्बन्धित है? – सक्षमता उपागम 

135.          साओ पाउलो, सैण्टोस, रियो-डि-जेनेरियो और ब्यूनस आयर्स इनमें से कौन-सा विश्व का 'कहवा पत्तन' के नाम से जाना जाता है? – सैण्टोस 

136.          किस राज्य में सर्वाधिक क्षेत्र, वनों के अन्तर्गत पाया जाता है? – अरुणाचल प्रदेश 

137.          लाल मिट्टी, काली मिट्टी, जलोढ़ मिट्टी और लैटेराइट मिट्टी इनमें से कौन-सी मिट्टी नदियों द्वारा निर्मित है? – जलोढ़ मिट्टी 

138.          भारत के कुल विद्युत उत्पादन में जल-विद्युत का योगदान कितना है? – 22%

139.          भारत के जनसंख्या अध्ययन में कौन-सी जनगणना वर्ष 'डेमोग्राफिक डिवाइड' के नाम से जानी जाती है? – वर्ष 1921

140.          तमिलनाडु में सर्वाधिक सूती वस्त्र के कारखाने कहां पाए जाते हैं? – कोयम्बटूर 

141.          भारत का कौन-सा राज्य रबड़ के उत्पादन में अग्रणी है? – केरल 

142.          राष्ट्रीय जलमार्ग-1 किससे जोड़ता है? – हल्दिया को इलाहाबाद से 

143.          राजस्थान राजय की खेतड़ी बेल्ट किसके लिए प्रसिद्ध है? – तांबा खनन 

144.          कौन-सी नदी फतूहा के पास गंगा में मिलती है? – पुनपुन

145.          कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार उत्तर बिहार की जलवायु किससे प्रदर्शित की जा सकती है? – Cwg

146.          मुजफ्फरपुर, दरभंगा तथा चम्पारणजिलों में कौन-सी मिट्टी अधिकांशत: पाई जाती है? – नवीन जलोढ़क

147.          बिहार का सर्वाधिक जूट उत्पादक जिला कौन-सा है? – पूर्णिया 

148.          त्रिवेणी नहर किस नदी पर निर्मित है? – गण्डक 

149.          जैन धर्म के प्रवर्तक महावीरजी का मोक्ष-स्थान कहां स्थित है? – पावापुरी

150.          कैमूर पठार किसके लिए प्रसिद्ध है? – चूना पत्थर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad